ऋतिक रोशन को मिल गई दुल्हन, इस साल कर सकते हैं शादी
ऋतिक रोशन को मिल गई दुल्हन, इस साल कर सकते हैं शादी!

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पहली पत्नी से तलाक और दोस्ती की खबरे तो अकसर सभी सुनते रहते हैं। पर अब दूसरी ओर ऋतिक सबा आजाद संग अपने रिश्ते को लेकर बड़ी चर्चा का विषय बने हुए है । पहले तो दोनो ने इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं लाए थे। पर अब ऋतिक और सबा ने अपने प्यार को सभी के सामने खुलासा कर दिया हैं। और खबरे ये भी आ रही है कि जल्द ही दोनो शादी कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक ऋतिक और सुजैन खान का तलाक 2014 में हुआ था। फिर ऋतिक का सबा आजाद के साथ प्यार हुआ और जल्दी दोनो शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।जुहू में सबा और ऋतिक साथ में ही रहते हैं और दोनों ने जुहू में ही वर्सोवा लिंक रोड पर एक प्रॉपर्टी भी ले ली है। इसलिए कयास लगाए जा रहे है ये कपल जल्द ही सात-फेरे ले सकता है।
ऋतिक और सबा के बीच उम्र का काफी अंतर होने की वजह से दोनो ने ट्रोलिंग भी फेस की है। पर कहा जाता है न प्यार रंग रूप उम्र जाती पाती कुछ नही देखता है। दोनो को एयरपोर्ट में किस करते हुए भी स्पॉट किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक सबा और ऋतिक को शादी नवंबर 2023 में संभावित हैं। ऋतिक को उनकी एक्स वाइफ सुजैन के साथ भी कई बार स्पॉट किया जा चुका हैं। बताया जाता है दोनो के बीच काफी अच्छी दोस्ती है इसलिए सुजैन और ऋतिक बेहिचक तलाक के बाद भी मिलते रहते हैं। दोनो ही अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं।