बॉलीवुड

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें वायरल, आईए करते है Fact Cheak इन Photos का?

अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान के फैंस उनकी शादी को लेकर हमेशा एक्साइटेड हैं. अब सलमान की शादी को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है. आइए आपको बताते हैं सलमान की शादी की तस्वीरों का सच।


सलमान और सोनाक्षी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि ये तस्वीरें फोटोशॉप की गई हैं। सलमान और सोनाक्षी की शादी नहीं हुई है। सलमान खान खुद को सिंगल बताते रहे हैं लेकिन उन्हें अक्सर अपनी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं।

वहीं सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिश्ते से इनकार किया है। दबंग गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जहीर के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। जहीर सिर्फ उसका अच्छा दोस्त है। दोनों जब किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं तो किसी फैन ने ये शरारत की होगी.


सलमान से जुड़ी इन अभिनेत्रियों के नाम
आपको बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 15 में इशारा किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं। तभी से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूलिया से पहले सलमान खान कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहै हैं। जिसमें सबसे ऊपर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आता है। उसके बाद कैटरीना कैफ को जरीन खान, जैकलीन फर्नांडीज के साथ जोड़ा गया है।

दुबई में धमाके के साथ आए हैं सलमान
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह दुबई गए थे। इस मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. हालांकि अब सलमान खान शो पूरा कर मुंबई लौट आए हैं। उन्हे बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *