बॉलीवुड

Salman का 150 एकड़ का फार्म हाउस उनकी बहन के नाम पर है , कई मूवी कि शूटिंग हो चुकी है यहां

Salman खान के घर की कई तस्वीरें internet मै देखी होंगी, लेकिन आपने बॉलीवुड के दबंग खान का फार्म हाउस कभी देखा है यह बहुत खूबसूरत है। नवी मुंबई के पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है जो कि उनकी बहन के नाम पर है। और यहां सलमान खुद को रिलैक्स करने के लिए अक्सर आते हैं ओर कई बार उन्हें अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के साथ यहां देखा गया है।

मुंबई के पनवेल में है फार्म हाउस

नवी मुंबई के पनवेल में दबंग खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। खबरों की माने तो सलमान खान का यह फार्म हाउस करीब 150 एकड़ में फैला है। अर्पिता खान शर्मा सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन हैं और उन्हीं के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा गया है। लेकिन इसे सलमान खान के फार्म हाउस के नाम से ही जानते हैं। सलमान खान का फार्महाउस उनकी बहन अर्पिता के नाम पर है। वह अपनी बर्थडे पार्टीज और कई बार फैमिली गैदरिंग के लिए अक्सर जाते रहते हैं।

कुछ ऐसा दिखता है फार्म हाउस

फार्म हाउस कितना खूबसूरत है यह तो फोटोज में देखा जा सकता है पूरे फार्म हाउस मे हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। फार्म
हाउस में पालतू जानवरों के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है।रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान का यह फार्महाउस 150 एकड़ में है जिसके अंदर 3 बंग्लो, जिम, पूल, डोमेस्टिक ऐनिमल्स और 5 घोड़े हैं।

सलमान मनाते हैं अपना जन्मदिन

हर साल अपने जन्मदिन की पार्टी यहीं देते हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त अक्सर उनके साथ यहां समय बिताने आ जाते हैं। साथ ही यहां पर सलमान के लिए एक खास जिम भी बना हुआ है।

घुड़सवारी का मजा लेते हैं सलमान फोटोज वायरल

सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को भी जगह दी है, जिसमें से एक घुड़सवारी है। सलमान अपने भाई सोहेल के बेटों के साथ यहांं पर बाइक राइडिंग के साथ एटीवी (ATV) गाड़ी चलाते हैं। सलमान खान फार्महाउस पर कोरोना आइसोलेशन में हैं। उनके साथ उनकी बहन अर्पिता, उनके पति आयुष और उनके बच्चे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया को भी पसंद है फार्म हाउस सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर को कई बार सलमान के साथ फार्म हाउस में देखा गया है। साथ ही वो अपने स्टार दोस्तों के साथ यहां आते जाते हैं।

bajrangi bhaijaan फिल्म की हुई है शूटिंग

सलमान को इस जगह से इतना लगाव है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट समेत अन्य फिल्मों की शूटिंग यहीं पर की थी और जल्द ही वो अपना जन्मदिन हर साल यहीं मनाते हैं। उनके इस फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये से ऊपर है। सलमान के फार्महाउस पर लग्जरी जिम के साथ ही वहां घर के बने खाने की भी व्यवस्था है। सलमान को अपना ये फार्म हाउस बेहद प्यारा है। इसलिए सलमान ने यहां अपनी पसंद की हर सुख-सुविधा का इंतज़ाम किया हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *