बॉलीवुड

बिपाशा बसु(Bipasha Basu) को पति करण सिंह ग्रोवर(Karan Singh) से मिला खास सरप्राइज, Lip Lock से रोमांटिक नजर आई एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी शुक्रवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फैंस समेत सितारे भी हॉट दिवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस को सबसे बड़ा सरप्राइज पति करण सिंह ग्रोवर से मिला. जिसे देख बिपाशा उत्साहित हो गईं, वह बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर लिप लॉक किस कर पति पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।


बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु बर्थडे सेलिब्रेशन के तीन वीडियो शेयर किए हैं. जिसे देखकर साफ है कि करण सिंह ग्रोवर ने आधी रात को अपनी लेडी लव को सरप्राइज दिया था। जिसे देखकर एक्ट्रेस के होश उड़ नहीं गए और लिप लॉक को किस कर पति पर प्यार बरसाती नजर आईं.

वीडियो में बिपाशा बसु हरे रंग का जंपसूट पहने पति करण के साथ सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान कपल के सामने टेबल पर दो केक रखे जाते हैं, साथ ही एक्ट्रेस के पति को बर्थडे सॉन्ग को प्यार से गुनगुनाते देखा जा सकता है. बिपाशा-करण (Karan Bipasha Video) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम की दुनिया में अब तक 1 लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिल और प्यार से इमोजी गिराते हुए देखा गया है।

करण सिंह ग्रोवर ने भी एक बेहद खास मोंटाज वीडियो शेयर कर अपनी लेडी लव को बर्थडे विश किया है। इस क्लिप में बिपाशा की सोलो तस्वीरों के साथ कपल की बेहतरीन तस्वीरों को भी शामिल किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यारे बंदर बच्चे! आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो! आप अब तक के सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने जाना है! जन्म लेने और हम सभी पर प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद! बेबी मैं तुमसे प्यार करता हूं! जन्मदिन मुबारक!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *