मालदीव में पत्नी गौतमी के साथ राम कपूर(Ram Kapoor) का रोमांस, फिर ताजा हुई हनीमून की पुरानी यादें
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के अभिनेता राम कपूर पत्नी गौतमी के साथ उसी जगह पहुंचे हैं जहां वे अपने हनीमून पर गए थे। मुंबई के समंदर से दूर दोनों इस समय मालदीव में एन्जॉय कर रहे हैं। राम कपूर और गौतमी ने इस खूबसूरत वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

मालदीव की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राम कपूर ने इसे जन्नत बताया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मालदीव के समुद्र तट पर गौतमी कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिस रिसॉर्ट में ठहरे हैं, उसकी कई झलकियां भी शेयर की हैं।
गौतमी कपूर ने मालदीव वेकेशन से बोट राइड का एक फनी वीडियो भी शेयर किया है। इसके अलावा गौतमी ने रिजॉर्ट में अपने कमरे की एक झलक भी दिखाई है। गौतमी अपने कमरे में कॉफी का मजा ले रही हैं और बच्चे बाहर स्वीमिंग पूल का मजा लेते नजर आ रहे हैं.
गौतमी कपूर ने अपने रिजॉर्ट की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में गौतमी ने मालदीव वेकेशन से एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं. यह तस्वीर उसी साल 2003 की है, जब राम ने कपूर के साथ शादी की थी और वे पहली बार एक साथ मालदीव पहुंचे थे। दोनों इस तस्वीर में काफी यंग और बिल्कुल फिट दिख रही हैं।

याद दिला दें कि दोनों सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में साथ नजर आए थे। यह सीरियल 2002 में टेलीविजन पर दिखाई दिया, जिसके एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली।