शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गई थी सुपरस्टार राजकुमार की बेटी, करानी पड़ गई थी FIR
नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस एक्टर Shahid Kapoor ने अपनी एक्टिंग से करोर्डो लोगों का दिल जीता है। जहां उनके लाखों चाहने वाले भी हैं। वहीं, लड़कियों के बीच शाहिद कपूर का क्रेज अब तक कायम रहा है। आज हम आपको शाहिद की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

शाहिद की स्मार्टनेस से दुनिया पूरी तरह वाकिफ है एक समय तो ऐसा था जब लड़कियां उनकी बहुत ज्यादा दीवानी हुआ करती थीं। लेकिन क्या आपको पता है एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी रही है जिसके ऊपर शाहिद कपूर का खुमार कुछ ज्यादा ही था। ऐसी दीवानगी कि हर कोई दंग रह जाए। शाहिद के प्यार में पागल होने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने इश्क और जूनून को पूरा करने के लिए सारी हदें तक पार कर दी। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।

दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित (Vastavikta Pandit) की, जो शाहिद के लिए बहुत पागल थीं। वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के पीछे ऐसे हाथ धोकर पड़ गईं कि सारी हद्दे तक पार करने लगीं।

बताया जाता है कि वास्तविकता, शाहिद का कुछ ज्यादा ही पीछा करती थीं, उन्हें हर जगह फॉलो करती थीं। इतना ही नहीं वो शाहिद पर नजर भी रखती थीं। आलम ये था कि वो शाहिद के करीब रहने के लिए उनके घर के बगल में उन्होंने फ्लैट तक ले लिया था। इसके अलावा मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि वास्तविकता शाहिद को अपना पति भी बताने लगी थीं।

वास्तविकता की इन हरकतों ने शाहिद को बहुत हैरान कर दिया था।। शाहिद कपूर ने कई बार वास्तविकता को समझया, लेकिन जब बहुत ज्यादा परेशान हो गए तब उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद वास्तविकता शाहिद से दूर हईं और उन्हें भुलाकर अपनी गुमनामी कि जिदगी जीने लगीं।

आपको बता दें कि साल 1996 में अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वाली अदाकारा वास्तविकता पंडित यूं तो फिल्मी बैकग्राउंड से ही थीं। मगर बॉलीवुड में उनका सिक्का कभी नहीं चल सका। फिल्मों की दुनिया में असफल भी रहीं थीं।