बॉलीवुड

घर घर साबुन बेचकर अपना गुजारा करने वाले गुलशन ग्रोवर ऐसे बने थे बॉलीवुड के बैडमैन, दो शादियों के बाद भी आज है अकेले

हिंदी सिनेमा जगत के “बैडमैन” के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर आज भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है|अभिनेता गुलशन ग्रोवर का नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर खलनायको के नाम में शुमार हो चुका है| गुलशन ग्रोवर अपने खतरनाक लुक धांसू एक्शन से  दर्शकों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब हुए हैं और फिल्म इंडस्ट्री में गुलशन ग्रोवर अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है|


गुलशन ग्रोवर का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है और इन्होंने अपने करियर में कई ऐसे यादगार किरदार भी निभाए हैं  जिसे  दर्शक  कभी भुला भी नहीं सकते | गुलशन ग्रोवर को इस इंडस्ट्री में विलेन के  किरदार के लिए जाना भी जाता है। गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में नकारात्मक किरदार ही निभाया है। अपने दमदार अदाकारी से  फिल्म इंडस्ट्री पर साथ ही लोगों के दिलों पर भी राज किया है|

गुलशन ग्रोवर के निजी जीवन की तो गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर साल  1955 को दिल्ली में ही हुआ था। गुलशन ग्रोवर ने  अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन दोनों ही दिल्ली में ही रहकर पूरी की है| बता दे गुलशन ग्रोवर को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा था। वह एक  साधारण परिवार से ही ताल्लुक रखते थे। वो  पैसे बचाने के लिए रोजाना 9 किलोमीटर दूर  पैदल चलकर बस स्टैंड जाते थे। फिर वहा से  3 बस बदल कर गुलशन ग्रोवर अपने कॉलेज तक पहुंचते थे|

बता दे पैसों की बहुत जायदा तंगी की वजह से गुलशन ग्रोवर पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी करते थे और वो  रोज अपने कॉलेज बैग में बर्तन और कपड़े धोने के पाउडर भरकर ले जाते थे और  कॉलेज से लौटते समय वह घर घर बर्तन धोने के पाउडर भी बेचा करते थे। जिससे उन्हें बहुत कुछ आमदनी भी हो जाती थी। इन्हीं पैसों से गुलशन ग्रोवर अपनी फीस भी भरते थे। अपने घर खर्च में भी मदद करते थे| अपनी पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का भी फैसला करके गुलशन ग्रोवर मुंबई आ गए। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले गुलशन ग्रोवर ने थिएटर भी ज्वाइन किया था। वहीं से एक्टिंग की कला भी सीखी थी| लंबे समय तक थिएटर में काम करने के बाद गुलशन ग्रोवर को फिल्मों में आखिर काम करने का मौका भी मिला। फिर  साल 1980 में  रिलीज हुई फिल्म ‘हम पांच’ से  गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया था|

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद गुलशन ग्रोवर सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर, कुर्बान, राम लखन,अवतार, क्रिमनल, मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाडी, लज्जा, एक जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अलावा गुलशन ग्रोवर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म राम लखन मैं विलेन के किरदार से हासिल हुई थी। इसी फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने बैडमैन नाम का किरदार भी निभाया था। इनका यह किरदार इतना मशहूर हुआ था कि आज भी लोग गुलशन ग्रोवर को बैडमैन के नाम से ही जानते ओर उन्हे बुलाते हैं |

गुलशन ग्रोवर ने अपने अभिनय कैरियर में हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड, ऑस्ट्रेलियन, ईरानी, ब्रिटेन जैसी कई अन्य भाषाओं की  फिल्मों में भी भरपूर काम किया है। गुलशन ग्रोवर अपनी अदाकारी का जलवा देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी बिखेर चुके है | गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में तकरीबन 400 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। इंडस्ट्री में काफी ज्यादा नाम और शोहरत भी कमाया है| ग्रोवर को उनके दमदार अदाकारी के लिए नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *