बॉलीवुड के इन सितारों के बीच है दोस्ती का अनमोल और पक्का रिश्ता , लुटाते है एक दुसरे पर जान
बीती 1 अगस्त की तारीख को पूरे विश्व में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर सभी अपने फ्रेंड्स को बहुत खास महसूस कराने की कोशिश में लगे होते हैं| ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने भी फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय भी किया| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों और उनके फ्रेंड्स से रूबरू भी कराने जा रहे हैं।

करीना, मलाइका, अमृता और करिश्मा
बॉलीवुड की इन चारों अभिनेत्रियों को एक साथ गर्ल गैंग के नाम से भी जाना जाता है| यह चारों ही अभिनेत्रियां 90 के दशक की मैं जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्रियां भी रही हैं और इसी वजह से अभिनेत्रियों के बीच बहुत अच्छी फ्रेंडशिप भी रही है|
सारा अली खान और जान्हवी कपूर
पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं| बता दे, यह दोनों कई बार एक दूसरे के साथ शॉपिंग भी करती और जिम जाती भी स्पॉट की जा चुकी हैं| इसके अलावा बता दे, के इन दोनों की फिटनेस ट्रेनर एक ही हैं|
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
हालांकि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की उम्र में बहुत फासला जरूर है। लेकिन बावजूद इसके एक दूसरे के साथ ये दोनों बहुत अच्छा बांड शेयर करती हैं| साथ ही बता दे के, यह दोनों एक दूसरे के साथ कई बार घूमती फिरती और मस्ती करते हुए भी देखी जा चुकी है|
शाहरुख खान और करण जौहर
बॉलीवुड के टॉप अभिनेता शाहरुख खान और मशहूर फिल्म निर्माता करण जोहार की दोस्ती से तो आज भी सभी वाकिफ है| बता दे, शाहरुख खान ने साल 1997 में आई करण जौहर की पहली फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम भी किया था|
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं| इन दोनों की यह दोस्ती 5 या 10 साल ही नहीं बल्कि पूरे 25 सालों से भी ज्यादा चली आ रही है और आज भी यह दोनों एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार खड़े मिलते हैं|