करीबी दोस्त ने खोले ऐश्वर्या राय के राज, ऐश्वर्या रॉय जिसकी पूरी दुनिया है दीवानी, वो अपने टीचर की थी दीवानी!
दोस्तों बॉलीवुड ख़ूबसूरत अदाकाराओं में एश्वर्या राय बच्चन ने भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व को अपना दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम ही काम कर रही है, हालांकि उनकी लोकप्रियता में कोई कमी बिल्कुल भी नहीं आई है। फ़िल्मी सितारें अक्सर अपनी अदाकारी और फिल्मों के साथ ही अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस अक्सर अपने चहेते सितारें के बारे में अधिक से अधिक जानने के ले बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं।

ऐसे में आज शिक्षक दिवस के ख़ास मौके पर हम आपको ऐश्वर्या की कॉलेज लाइफ का एक शानदार किस्सा बताने जा रहे हैं। जब वे अपने कॉलेज टीचर को ही अपना दिल दे बैठे थी। ऐश्वर्या के कॉलेज के दिनों की यादें उनकी एक दोस्त शिवानी ने हमसे साझा की थी। शिवानी ने बताया था कि, हमारे कॉलेज की सबसे ख़ूबसूरत लड़की ऐश्वर्या राय ही थी। हर कोई ऐश्वर्या का दीवाना हुआ था। हालांकि ऐश्वर्या खुद अपने टीचर के प्यार में पागल हुई थी। ऐश्वर्या के फिजिक्स टीचर ही उनके पहले क्रश थे।

बताया जाता है कि अपने फिजिक्स टीचर को इम्प्रेस करने के लिए ऐश्वर्या क्लास में सबसे आगे वाली सीट पर बैठी होती थीं। वैसे आपको बता दें कि, यह कोई नई बात तो बिल्कुल भी नहीं है कि, अपने स्कूल या कॉलेज टीचर पर क्रश हो। हालांकि बात ऐश्वर्या राय की हो तो बात खास और बड़ी ही हो जाती है।

उनके फिजिक्स टीचर केवल उनके क्रश तक ही सीमित रह गए थे। बाद में फिल्मों में एंट्री के बाद ऐश्वर्या राय का नाम राजीव मूलचंदानी, सलमान खान और विवेक ओबेरॉय आदि के साथ जुड़ा हुए था। वहीं ऐश्वर्या का दिल अभिषेक बच्चन के लिए भी धड़का और फिर साल 2007 में दोनों ने एक साथ शादी कर ली। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक भी रही।
