बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की मां बनने की तस्वीरें, मोटापा और बिना मेकअप के फैन ने कहा बुढ़ापा आ गया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने घर में नए मेहमान का स्वागत किया है। वहीं अब तक प्रियंका और निक के बेबी (प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेबी) की तस्वीर मीडिया के सामने नहीं आई है. दोनों ने अब तक अपने बच्चे के नाम और चेहरे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि दोनों ने अपने बच्चे के लिए अपने घर का रेनोवेशन जरूर करवा लिया है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं (Priyanka Chopra New Photos Viral).


मां बनने के बाद बदल गई प्रियंका

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। खास बात यह है कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को पहचानना भी मुश्किल था। प्रियंका चोपड़ा ने काफी वेट गेन किया है (Priyanka Chopra Wait Gain Photos Viral)। प्रियंका पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं. बढ़े हुए वजन और बिना मेकअप वाले उनके बिखरे बालों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्रियंका अपनी वायरल तस्वीरों में बढ़े हुए वजन और बिना मेकअप वाले लुक में बेहद फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया है और उनके बाल काफी बिखरे हुए हैं.


ज्ञात हो कि जब प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की कि हम सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बन गए हैं, तो उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने उन्हें जीवन के इस नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने उनसे तरह-तरह के सवाल भी किए।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बच्चे का जन्म दक्षिण कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में जन्म से 12 हफ्ते पहले प्रीमैच्योर बेबी के रूप में हुआ था. बच्चे के जन्म के बाद से अब तक दोनों ने बच्चे से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *