Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिमन्यू और अनीषा को साथ देख टूटा अक्षरा का दिल, खिलने से पहले ही मुरझाया दोनों का प्यार
स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यू एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐसा महसूस किया जा रहा है कि उनकी यह नजदीकी ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। दरअसल, शो में एक नए किरदार यानी अनीशा की एंट्री हुई है, जिसकी वजह से अक्षरा और अभिमन्यू के बीच दरार आनी शुरू हो गई है।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2022/02/20220210_092816.jpg)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यू और अनीशा को एक साथ देख लेगी, जिससे उसका दिल टूट जाता है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यू के बारे में सोच-सोचकर परेशान हो रही होती है और उससे मिलने की ख्वाहिश भी जताती है।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2022/02/20220210_092742.jpg)
दूसरी ओर कायरव भी अनीशा के बारे में सोच-सोचकर परेशान हो रहा होता है। हालांकि सेलिब्रेशन के बीच ही अभिमन्यू, अक्षरा को मिल जाता है और वह उसे समझाने लगती है कि अगर उसे कोई बात परेशान कर रही है तो वह ज्यादा चिंता न करे, क्योंकि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। अक्षरा और अभिमन्यू अपने रोमांटिक पल को जी ही रहे होते हैं कि अचानक अभि, कायरव को देख लेता है और वह वहां से उठकर चला जाता है।
अभिमन्यू को ऐसा देख अक्षरा की परेशानी और भी बढ़ जाती है। इसी बीच वसंत पंचमी सेलिब्रेशन में अनीशा की एंट्री होती है, जिसे देखकर आरोही उसकी फोटो क्लिक कर लेती है। वह उस फोटो को अक्षरा को दिखाती है। अक्षरा पहले तो इसपर यकीन नहीं करती है, लेकिन आरोही के फोटो दिखाने पर वह सोच में पड़ जाती है।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2022/02/20220210_092834.jpg)
इससे इतर एक तरफ अनीशा और कायरव में बहस चल रही होती है। कायरव वहां से जाने लगता है कि अनीशा उसका हाथ पकड़कर खींच लेती है। लेकिन कायरव के हाथ छुड़ाने से वह गिर जाती है और गुस्से में उठकर वहां से भाग जाती है। कायरव के साथ-साथ अभिमन्यू और नील भी उनके पीछे-पीछे जाते हैं। शो में अब आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा, आरोही से बताएगी कि उसे अपने और अभिमन्यू के रिश्ते को लेकर डर सता रहा है। दूसरी ओर अनीशा खुदकुशी करने की कोशिश करेगी, लेकिन अभिमन्यू उसे बचा लेगा।