संक्रांति 2022:सूर्य गोचर के दिन राशि परिवर्तन करेंगे सूर्य देव, इन 4 राशियों के लिए धन लाभ की प्रबल संभावना
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई राशि परिवर्तन करती है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। ज्योतिष में सूर्य देव को नेतृत्व, महिमा और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है।

वहीं शनि, बुध और सूर्य की मकर राशि में एक साथ होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का फल देता है। वहीं सूर्य के मकर राशि में गोचर से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ रहने वाला है।

सिंह: सिंह सूर्य देव की राशि है इसलिए सूर्य का गोचर आपके लिए अनुकूल स्थिति साबित हो सकती है। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतनवृद्धि भी मिल सकती है। इसके अलावा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वहीं आपकी कोई मनोवांछित इच्छा पूरी होने के भी योग बन रहे हैं।
कन्या (Virgo) : जो लोग नौकरी और करियर को लेकर चिंतित हैं उनके लिए यह गोचर बेहतरीन साबित होगा। कन्या राशि के लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है। साथ ही कुछ ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय बहुत अच्छा हो सकता है। इसके अलावा निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने में भी सफलता मिलेगी।
मीन राशि : सूर्य के इस गोचर में मीन राशि के जातकों को अपने अहंकार को एक तरफ रखकर शांति और धैर्य से अपने जीवनसाथी के पास जाना होगा। वहीं इस गोचर काल में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर में बदलाव और नई नौकरी का मौका मिल सकता है। वहीं इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और सूर्य और मंगल ग्रह के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर मनोवांछित फल देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा साबित हो सकता है।