2022 में सिर्फ 4 राशि के लोग होंगे शनि की दशा से मुक्त, देखें आपकी राशि भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं
शनि जब भी राशि परिवर्तन करता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़े साती शुरू होती है तो किसी पर शनि ढैया। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। 2022 में 29 अप्रैल को शनि की राशि में परिवर्तन होगा। इस दिन शनि अपनी ही राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे। लेकिन कुछ दिनों बाद 12 जुलाई को शनि फिर से मकर राशि में लौट आएंगे। जिससे जिन राशियों ने शनि की पकड़ से छुटकारा पा लिया था, वे फिर से शनि की दशा शुरू करेंगे। जानिए नए साल में कौन सी राशियां शनि की दशा से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगी।

इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़े साती :
नए साल में धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों की शनि की साढ़े साती होगी। यानी 2022 में कुल 4 राशियां शनि की इस महादशा की चपेट में होंगी। जानिए कब रहेगा शनि किस राशि पर रहेगा साढ़े साती…
1 जनवरी से 29 अप्रैल 2022 तक धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों की शनि की साढ़े साती होगी।
29 अप्रैल से 12 जुलाई 2022 तक मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती रहेगा।
12 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों की शनि की साढ़े साती होगी।
2022 में शनि की दशा से मुक्त होंगे ये 4 राशियां:
नए साल में मेष, वृष, सिंह और कन्या राशि के जातक शनि की दशा से मुक्त होंगे। यानी न तो शनि इन राशियों पर रहेंगे और न ही शनि की साढ़े साती होगी।