Dhanteras 2021: धनतरेस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, बिगड़ सकता है बनता काम
धनतेरस का त्योहार नरक चतुर्दशी से पहले वाले दिन ही होता है। इस दिन को खरीदारी का दिन भी माना जाता है। दरअसल, इस दिन खरीदारी करना बेहद ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और कई अन्य चीजों की खरीदारी भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, अगर इस दिन खरीदारी की जाए तो धन समृद्धि ओर भी बढ़ती है। इसलिए इस दिन बाजारों में भी काफी भीड़-भाड़ देखने को भी मिलती है। लेकिन खरीदारी के बीच क्या आप ये जानते हैं कि हमें इस दिन किन चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ भी माना जाता है। शायद आप इस बारे में न जानते हों, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

कांच या इससे बना सामान धनतेरस के दिन

कांच या कांच से बने सामान को खरीदना बेहद ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। कांच का संबंध राहु ग्रह से होता है। इसलिए इस दिन कांच खरीदने से मना किया जाता है।
नुकीली चीजें को मना किया जाता है कि धनतेरस के दिन। नुकीली चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इसमें चाकू, कैंची, तलवार जैसी अन्य चीजें भी शामिल हैं। जिन चीजों में धार हो यानी वो धारदार हो, तो इन्हें धनतेरस के दिन तो बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए।
लोहे की चीजें धनतेरस के दिन
लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करना भी काफी अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लोहे का सामान, जैसे- कील, लोहे की छड़ी आदि कुछ भी लोहे से बना लाता है, तो उस परिवार पर राहु की अशुभ छाया भी पड़ सकती है।
काली चीजों से बचें
धनतेरस के दिन काली चीजों की खरीदारी करने से पूरी तरह बचना चाहिए। जैसे- काले कपड़े, काले जूते, कोयला आदि। इन चीजों को धनतेरस के दिन घर में लाना शुभ तो नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसी चीजों की खरीदारी भूल से भी नहीं करनी चाहिए।