अपनी राशि से जानें कैसा होगा आपके पार्टनर का चरित्र और रूप-रंग
ज्योतिष में हर सवाल का जवाब जाना जा सकता है। जातक की कुंडली के सातवें घर से उसके पति या पत्नी के स्वाभाव और गुण के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। इस घर में जो राशि होती है, उसी के अनुसार जीवनसाथी का स्वभाव होता है। आपके सातवें भाव में जो राशि है, उसके अनुसार कैसा पार्टनर आपको मिलेगा।

आपकी कुंडली के सातवें घर में मेष राशि है, तो आपका जीवनसाथी अपने मन की करने वाला, आकर्षक, गुस्सैल, जल्दी-जल्दी काम और बात करने वाला होगा।
वृष राशि है तो जीवनसाथी दिखने में सुंदर, रंग सफेद और रूप आकर्षक होगा होगा। सजने-संवरने के शौकीन, परफ्यूम के शौकीन, कलाप्रेमी और धर्म-कर्म में रुचि रखने वाला होगा।
मिथुन राशि है तो पार्टनर खूब बातूनी होगा और हमेशा उम्र के कम व जवान दिखेगा। तेज बुद्धि और लेखन व गायन में इनकी रुचि हो सकती है। वह अच्छा वक्ता होगा।
कर्क राशि होने पर आपका जीवनसाथी का स्वभाव शांत होगा, वह संबंधों को निभाने वाला भावुक होगा। यदि कोई बात दिल पर लग गई, तो आसानी से नहीं भूलेगा।
सिंह राशि है, तो पार्टनर आकर्षक होगा लेकिन हर जगह अपना ही प्रभुत्व दिखाएगा। वह गुस्सैल हो सकता है, लेकिन उसका गुस्सा नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होगा। स्वभाव चंचल और काया छरहरी होगी।
कन्या राशि होने पर पार्टनर सुंदर और अच्छी तरह से चीजों को करने में माहिर होगा। उसे घर हो या ऑफिस हर जगह चीजें व्यवस्थित रखी पसंद होगी। इनका भाग्य आपको तरक्की दिला सकता है।
तुला राशि होने पर जीवनसाथी रूपवान, गुणवान, धर्म-कर्म में रूचि रखने वाला, ललित कलाओं की जानकारी रखने वाला होता है।
वृश्चिक राशि होने लोगों का पार्टनर सोच-समझकर खर्च करने वाला होता है। गूढ़ रहस्यों, ज्योतिष, टैरो, ध्यान साधना आदि में रुचि लेने वाला और भावुक होता है। रोमांस के मामले बहुत सक्रिय होते हैं।
धनु राशि होने पर जीवनसाथी सुंदर और धार्मिक होता है। वे हमेशा दूसरों की मदद करने में लगे रहते हैं और कई बार इस चक्कर में उनका नुकसान भी होता है, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती है। एक बार गुस्सा हो जाएं, तो मनाना आसान नहीं होता है।
मकर राशि हो, तो पार्टनर सांवला, लंबा, दुबला और कई बार आयु में काफी अंतर होता है। उनके मन में क्या चल रहा है, यह आसानी से नहीं जाना जा सकता है।
कुंभ राशि है, तो जीवनसाथी धार्मिक, भावुक, जीवनसाथी के प्रति वफादार लेकिन शक करने वाला हो सकता है। ये लोग पार्टनर के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं।
मीन राशि है, तो पार्टनर सुंदर, शांत, हमेशा काम को लेकर दुविधा में रहने वाला और आकर्षक होगा। इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।