Diwali की सफाई के साथ साथ घर से कुछ चीजों को निकालना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, कुछ अशुभ चीजों के घर में रहने से मां लक्ष्मी का वास भी नहीं होता है, जानिए क्या हैं वह चीज़े
Diwali की सफाई के साथ साथ घर से कुछ चीजों को निकालना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कुछ अशुभ चीजों के घर में रहने से मां लक्ष्मी का वास भी नहीं होता है। हमेशा धन की कमी भी रहती है।

दिवाली का शुभ पर्व बहुत ही जल्द आने वाला है। लोग अभी से इसकी तैयारियों में भी जुट गए हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घरों की अच्छे से सफाई भी करते हैं। दरवाजे-दीवारों को आदि को साफ रखते है।

तो आए कुछ चीजों के बारे में हम आपको बताते है दीवाली में क्या करना चाहिए

रुकी हुई घड़ी
घर में अगर रुकी हुई घड़ी का होना भी वास्तु में बहुत ही अशुभ बताया गया है। घड़ी को सुख और प्रगति का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आपके घर में कोई टूटी या बंद घड़ी है तो उसे दिवाली से पहले ही घर से हटा लें।
टूटा फर्नीचर
घर में यादी टूटा हुआ फर्नीचर जैसे मेज, कुर्सी या टेबल आदि जैसी चीजों को भी बाहर कर देना बेहतर ही होगा। घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में भी होना चाहिए। वास्तु के अनुसार खराब फर्नीचर का घर पर बहुत ज्यादा ही बुरा प्रभाव पड़ता है।
टूटे बर्तन
घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन बिल्कुल भी नहीं होने चाहिए। इस दिवाली अपने घर से टूटे या चटके हुए बर्तन आप बाहर निकाल दें। टूटे बर्तनों को घर में रखना कुछ ज्यादा ही अशुभ माना जाता है।
टूटी मूर्तियां
घर में भगवान की टूटी मूर्ति बिल्कुल भी ना रखें। ऐसी मूर्तियां घर में बहुत ही दुर्भाग्य बढ़ाने का काम करती हैं। सफाई के बाद भगवान की नई मूर्ति घर के मंदिर में ही स्थापित करें। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।
टूटा कांच
घर में टूटा हुआ कांच रखना बहुत हीं अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कहीं भी खिड़की, बल्ब या फेस मिरर का टूटा हुआ कांच है तो दिवाली की सफाई में उसे भी घर से बाहर कर दें। कांच की टूटी हुई चीजों से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है अतः उससे भी छुटकारा पा ही ले।
बिजली के उपकरण
अगर आपके घर की कहीं भी बिजली के उपकरण जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट या पावर स्विच आदि खराब हैं तो इन्हें बाहर कर दें या फिर ठीक करा लें। दिवाली के समय अंधेरा अशुभता का प्रतीक भी माना जाता है। साथ ही इसका सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
जूते-चप्पल
अगर आपके घर में खराब या फटे-पुराने जूते चप्पल आदि हैं तो दिवाली की सफाई करते समय उन्हें भी बाहर निकालना बिल्कुल भी ना भूलें। फटे जूते और चप्पल घर में बहुत नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।