तैमूर और जहांगीर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख रुपये, क्या रहता हैं काम
तैमूर और जहांगीर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख रुपये है। इसके अलावा वो ओवर-टाइम के आधार पर 1.75 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा। इस साल उनके जीवन में छोटे जहांगीर का आगमन हुआ है।

हाल ही में पपराजी को जहांगीर की फोटो क्लिक करने का मौका मिला और फैन्स ने नन्हें जेह की पहली झलक देखी। करीना का कहना है कि तैमूर सैफ जैसे दिखते हैं और जेह बिल्कुल उनकी जैसी लुक्स के हैं। वैसे तैमूर अभी भी पपराजी के फेवरेट हैं। पर तैमूर के साथ कोई और भी है जो हर फोटो में छोटे नवाब के साथ ही होतीं हैं वो हैं उनकी नैनी सावित्री।
पिछले दिनों सावित्री की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें छाईं हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तैमूर और जहांगीर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख रुपये है। इसके अलावा वो ओवर-टाइम के आधार पर 1.75 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
कुछ समय पहले करीना ने अरबाज खान के शो में तैमूर की नैनी की सैलेरी पर खुलकर बात की थी। शो में जब करीना से पूछा कि क्या तैमूर की नैनी कुछ नौकरशाहों से ज्यादा कमाती हैं और उन्होंने कहा, अच्छा, सच में। वे कैसे जानते हैं? लेकिन मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए। जब तक आपका बच्चा खुश और सुरक्षित है तब तक किसी चीज की कोई कीमत नहीं है। बस बात ये है कि बच्चा खुश और सुरक्षित हाथों में हो।
तैमूर के जन्म के बाद करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। करीना ने शो में बताया कि हाल ही में मुझे ट्रोल किया गया जब मैं एक प्राइवेट जेट में जा रही थी। मुझपर लापरवाही का आरोप लगा कर कहा कि मैं अपने बच्चे को नैनी के भरोसे पाल रही हूं, मैं एक लापरवाह मां हूं।
करीना कपूर ने इन सभी ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा था, आप जज करने वाले लोग मेरी लाइफ के बारे में कुछ नहीं जानते तो प्लीज कुछ भी अनुमान मत लाइए।
काफी फेमस हैं तैमूर की नैनी
बीते दिसंबर तैमूर 3 साल के हुए हैं। वह फटॉग्रफर्स के फेवरिट हैं और वह हमेशा नैनी के साथ रहती हैं। उनकी नैनी उनकी हर जरूरत पूरी करती हैं और बॉडीगार्ड की तरह हमेशा साथ रहती हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि वह तैमूर जितनी ही फेमस हैं। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर उनका पैरडी पेज भी है।
ओवरटाइम पर बढ़ते हैं पैसे
सोर्सेज की मानें तो तैमू की नैनी उनके साथ बाहर वकेशन पर जाती हैं और उनकी कार भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो तैमूर की नैनी की सैलरी 1.5 लाख रुपए महीने है जोकि 1.75 तक भी हो सकती है अगर वह अलग से समय देती हैं तो। यह उनकी ओवरटाइम फीस है।
बच्चे के लिए कुछ भी महंगा नहीं
बता दें कि करीना इससे पहले भी इस सवाल पर कह चुकी हैं बच्चे की खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कोई कीमत नहीं है। बच्चा खुश और सुरक्षित हाथों में होना चाहिए।