बॉलीवुड

आलिया भट्ट को याद आई ससुर ऋषि कपूर की, दूसरी पुण्यतिथि पर शेयर की थ्रोबैक फोटो

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज यानी 30 अप्रैल को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। ऋषि कपूर के परिवार वालों के साथ-साथ उनके तमाम फैंस अपने चहेते अभिनेता को मिस कर रहे हैं। अब कपूर खानदान की नई दुल्हन आलिया भट्ट को अपने ससुर ऋषि कपूर की याद आई है। इससे पहले ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया।


आलिया भट्ट को याद आए ससुर ऋषि कपूर
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर के साथ आलिया भट्ट ने लिखा, ‘फॉरएवर…फॉरएवर’।

ऋषि कपूर का निधन
गौरतलब है कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर होने के बाद वे पत्नी नीतू सिंह के साथ इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। करीब 1 साल वहां इलाज कराने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। उन्हें साल 2020 में 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने वहीं अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ उस वक्त वह अपनी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे। बाद में उनकी बची हुई शूटिंग परेश रावल ने पूरी की।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी की थी। इस शादी के दौरान सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। दोनों को पहली बार सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था। इसके बाद इस कपल को कई बार साथ देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *