Shraddha Arya ने लाल जोड़ा पहनकर ससुराल में रखे कदम, सामने आईं नई नवेली दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें
टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज श्रद्धा आर्या ने पहली बार अपनी ससुराल में कदम रख दिया है। कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या ने अपने ससुराल में शानदार एंट्री मारी है। इसी बीच श्रद्धा आर्या का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। अपनी ससुराल में श्रद्धा आर्या एक आदर्श बहू की तरह पोज देती नजर आईं। श्रद्धा आर्या का ये अंदाज देखकर फैंस को प्रीता की याद आ गई।

अपने ससुराल में श्रद्धा आर्या रेड गोल्डन कलर की शानदार साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी के साथ श्रद्धा आर्या ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी है। तस्वीर में श्रद्धा आर्या मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या की ये शानदार तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
फैंस श्रद्धा आर्या से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। बीते दिन ही श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल के साथ केक कट करती नजर आईं।

फैंस कह रहे हैं ये बात

श्रद्धा आर्या के फैंस दावा कर रहे हैं कि शादी के बाद श्रद्धा आर्या और भी हसीन लगने लगी हैं।