श्रद्धा आर्या के रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, ब्लू साड़ी में चूड़ा और सिंदूर में गॉर्जियस आई नजर
टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर 2021 को एक नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई हुई हैं। सामने आईं उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने ये अब यह साबित कर दिया है कि, वो अपनी शादी के दिन बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हाल ही में, उनकी शादी के बाद हुए रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2021/11/20211119_183244.jpg)
पहले ये जान लीजिए कि, श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी की तस्वीरें 17 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ही शेयर की थीं। तस्वीरों में दुल्हन के लाल जोड़े में सजी एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, व्हाइट कुर्ते-पायजामे में उनके दूल्हे राजा भी बेहद ही हैंडसम लग रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने अपना नया नाम ‘श्रद्धा आर्या नारगल’ भी लिखा था।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2021/11/20211119_183203.jpg)
अब आपको दिखाते हैं श्रद्धा के रिसेप्शन की इनसाइड फोटोज। सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस एक्वा ब्लू कलर की साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ ही लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर उनके लुक की शोभा को ओर भी बढ़ा रहा है। वहीं, राहुल ब्लैक कोट-पैंट में भी नजर आ रहे हैं। यहां देखें एक्ट्रेस के रिसेप्शन की झलकियां।
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2021/11/20211119_183256.jpg)
![](https://freeonlinepost.com/wp-content/uploads/2021/11/20211119_183235.jpg)
इससे पहले, श्रद्धा आर्या की विदाई के वीडियो ने हमारा ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा था। वीडियो में वो अपने दोस्तों से मजाक में कहती हुई नजर भी आ रही हैं, ‘मुझे याद करना दोस्तों’। इसके साथ ही वो खुद को हंसने से नहीं रोक पाती हैं।