बॉलीवुड

‘बबीता जी’ ने लिखा instagram पर ओपन लेटर, बोलीं कि खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता बेशक लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से राज करती हों। लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार मुनमुन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं।


एक बार फिर से मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है। जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है। अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि, उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।

मुनमुन ने अपने ओपन लेटर में लिखा है कि, ‘आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं। उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि। हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं। जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है।

आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है। ये  किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी। मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।

इतना ही नहीं मुनमुन ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं। खबरें ये थीं कि, मुनमुन अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। जिसके बाद मुनमुन ने ओपन लेटर लिखकर मीडिया की क्लास लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *