खबरेबॉलीवुड

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने दिया नन्हीं परी को जन्म, महाभारत के कर्ण बने दादा

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने दिया नन्हीं परी को जन्म, महाभारत के कर्ण बने दादा

निकितन धीर और कृतिका सेंगर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस हैं। निकितन धीर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी बहुत फेमस है। और कृतिका की खूबसूरती और एक्टिंग को भी लोग बहुत पसंद करते है ।

निकितन को जैसे ही पता चला कि उनके घर इतने सालो बाद इतनी बड़ी खुशियां आने वाली है मतलब की वह पापा बनने वाले हैं तो ये जानकर उनकी खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा। निकितन और कृतिका मां पापा बनने की खुशी शब्दो में बया नही कर सकते हैं,ये एक बहुत खुबसूरत एहसास है और आखिर उन दोनो का इंतजार खत्म हो चुका हैं । हाल ही में कृतिका सेंगर ने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेता निकितिन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं उसके बाद से ही शुभकामनाओं और बधाई के ताते लग गए हैं।

यह कपल शादी के पूरे 8 साल बाद माता पिता बना है।निकितन के केरियर की बात करें तो वह शेरशाह, चेन्नई एक्सप्रेस और सूर्यवंशी जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। और उनकी पत्नी भी जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।इसके पहले उन्होंने कृतिका के बेबी बंप की भी तमाम फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज भी रिवील की थी ।अब वह फाइनली उनकी बेबी गर्ल ने जन्म लेकर उनको पिता और उनकी पत्नी कृतिका को मां बनने की बहुत बड़ी खुशी दी है। दोनों को ही सोशल मीडिया पर खूब बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।

आपको बता देते है कि अभिनेता निकितन धीर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर के पुत्र है। पंकज धीर ने ही महाभारत में कर्ण का रोल निभाया था। वही निकेतन हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का परचम लहराया हैं। कृतिका ने पुनर्विवाह जैसे फेमस टीवी शो से बहुत नाम बनाया है उसके बाद छोटी सरदारनी में भी नजर आ चुकी है। निकेतन और कृतिका की शादी 3 सितंबर 2014 में हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। ऐसे में इस शादी के 8 साल बाद इनके घर खुशियों ने दस्तक दी हैं।

निकेतन का फ़िल्मी करियर 2008 में आशुतोष गोविरकर की फिल्म जोधा अकबर से हुई थी। उसके बाद निकेतन फिल्म रेडी में भी दिखे थे। अधिकतर निकेतन ने बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का ही किरदार निभाया हैं,एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं। देखा जाए तो निकितन का करियर बहुत सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *