टूटे पैर के साथ इवेंट में पहुंची Shilpa Shetty ने व्हीलचेयर पर स्टाइलिश लुक में पोज दिए
Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। शिल्पा इन दिनों अपने काम के प्रति समर्पण को लेकर चर्चा में हैं।
शिल्पा शेट्टी का पैर टूट गया है, फिर भी वह बीती रात एक कार्यक्रम में नजर आईं। वह इस कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंची। चोटिल होने के बावजूद शिल्पा ने बीती रात अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करते हुए एक इवेंट में शिरकत की। शिल्पा ने इस कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर अपने पैर में प्लास्टर के साथ शिरकत की। उन्हें देखते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालांकि इस दौरान वह किसी के पास जाने से भी डरती नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. किसी ने ताना मारा- साल की सबसे बड़ी नौटंकी शुरू हुई। वहीं खबरों की मानें तो वह पहले से ही इवेंट में आने को लेकर कटिबद्ध थीं और ऐसा करने के लिए वह अपने टूटे पैर के साथ पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने वॉकर के सहारे खड़े होकर मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए।

लुक की बात करें तो वह इस दौरान मल्टीकलर और प्रिंटेड लॉन्ग गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और अपने मेकअप को ग्लैमरस लुक में रखा। व्हील चेयर पर बैठकर शिल्पा ने जमकर पोज दिए।
रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर शिल्पा शेट्टी का एक्सीडेंट हो गया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की थी।
शिल्पा शेट्टी को जमकर सुनाया लोगों ने
इवेंट में व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंची शिल्पा शेट्टी की फोटोज और वीडियोज देखकर कईओं ने उनपर खूब ताने कसे। एक ने लिखा- टांग टूट गई है फिर भी इन लोगों को पब्लिसिटी करना है। एक बोले – चेयर पर कर्मा लिखा हुआ है। एक ने पूछा- ये सब करने की क्या जरूरत है। एक ने पूछा- टांग टूटने के बाद ये इतनी ड्रेसअप कैसी हुई। एक ने शिल्पा शेट्टी को सलाह दी- घर पर रह लेती, इतना सब करने की क्या जरूरत थी। एक ने पूछा- अब क्या किया राज कुंद्रा ने। एक बोला- अब तो आराम कर लो दीदी। एक बोला- टांग से ज्यादा मेकअप जरूरी था। एक ने ताना मारते हुए कहा- ये लोग अपनी अपनी सेहत का इतना ध्यान रखते है, फिर भी टांग टूट गई, इनसे तो हम बेहतर है। एक बोला पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते है ये लोग। इसी तरह कुछ ने शिल्पा के जल्दी होने की भी कही।