बॉलीवुड

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने पेरिस की सड़को भी बिताई रोमांटिक शाम, एफिल टॉवर के सामने Selfie की Post

Paris: Arjun Kapoor इस समय अपनी लेडीलव Malaika Arora के साथ पेरिस में हैं, जहां वह 37वां जन्मदिन मनाएंगे। अब, अभिनेता ने अपने इंस्टा पर मलाइका के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बेटर हाफ यानी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। लवबर्ड्स इन दिनों अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस में हैं और वहीं से एक्टर ने अपनी और मलाइका की खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें क्लिक की हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। दोनों ने ये फोटोज खूबसूरत सुबह में ली हैं।

रोमांस में खोए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर इस समय अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में हैं, जहां वह 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। अब, अभिनेता ने अपने इंस्टा पर मलाइका के साथ तस्वीरें साझा की हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में वे खूब मस्ती कर रहे हैं। तस्वीरों में जोड़े को बैकग्राउंड में एफिल टॉवर के साथ कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। अर्जुन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘Eiffel Good…I know I’m wooden…

अर्जुन कपूर की फिल्में

काम की बात करे तो आगे वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग के चलते बाद में कोई छुट्टी नहीं ले पाएंगे। इस बीच, काम के मोर्चे पर, वह अगली बार मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ दिखाई देंगे। उनके पास आकाश भारद्वाज की ‘कुट्टी’ और अजय बहल की ‘द लेडीकिलर’ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *