खबरे

परिवार के सामने अलग ही हो जाएंगे Abhimanyu-Akshara! सौतेली बहन का घर तबाह कर देगी आरोही

Rista Kya Kehlata Hai: Star Plus का दमदार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों टीवी पर है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो में लगातार हो रहे Twist and Turns ने भी शो की टीआरपी बढ़ाने में काफी मदद की है। अक्षु अभिमन्यु का इंतजार करती रहती है। लेकिन अभि को वहां न देखकर उसकी आंखें नम हो जाती हैं। हालांकि बाद में अभिमन्यु ने धमाकेदार एंट्री की, जिससे अक्षु की जान में जान आई। लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ट्विस्ट एंड टर्न्स यहीं खत्म नहीं होते आगे ओर भी बहुत कुछ होता हैं

नील के कान भर देगी आरोही

नील आरोही से कहता है कि अभिमन्यु उससे नाराज है और वह भी उससे। इस पर आरोही को मौका मिलता है और वह नील के कान भरने लगती है। वह नील से कहती है, “अभिमन्यु को जेलसी होनी चाहिए क्योंकि अब उसका एक भाई है जिसके साथ उसे अस्पताल और उसके पिता दोनों को साझा करना होगा।” इस पर नील उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन आरोही अपना काम करके वहां से चली जाती है।

अक्षरा और अभिमन्यु फिर करेंगे बहस

अभिमन्यु अक्षरा से सभी को सच बताने के लिए कहता है। उनका कहना है कि मुझे ऐसा झूठा ढोंग नहीं दिखाना जाकर सच बताओ। शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें अच्छी हो जाएंगी। वहीं अक्षरा और अभिमन्यु पर आरोही का शक और भी गहरा जाता है, जिस पर वह कहती हैं, ”मुझे ये जानना है कि इन दोनों के बीच आखिर माजरा क्या है”

अक्षरा को ताना मारेंगे अभिमन्यु

अभिमन्यु और अक्षरा दोनो सावन मिलानी के खेल के लिए एक साथ आते हैं। अभिमन्यु इस बारे में अक्षु को ताना भी मारता है और कहता है, “तुम अच्छा गाती हो, लेकिन तुम नहीं जानते कि तुम अच्छी नौटंकी भी करती हो।” जबकि अक्षरा उन्हें जवाब देती हैं कि हम परिवार के लिए गेम खेल रहे हैं। अक्षरा की बात अभिमन्यु को चुभ जाती है और वह उसके साथ गेम खेलने के लिए तैयार हो जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है आगे दिखाएगा कि खेल के बीच में अभिमन्यु अक्षरा को चूड़ी पहनाता है, लेकिन चूड़ी उसे चुभ जाती है। ऐसे में अक्षरा बिना कुछ कहे वहां से निकल आती है और अपनी चोट देखने लगती है. उसी समय अभिमन्यु भी उसके पीछे पहुंच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *