खबरेबॉलीवुड

शनि अमावस्या पर आज है सुखद संयोग, मनोकामना पूर्ण करने के लिए करें शिवलिंग पर रुद्राभिषेक

आज शनि अमावस्या के दिन सुखद संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। पूजा से विशेष फल भी मिलता है। आज शनिदेव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगेगी।


बैसाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन इस बार शुभ शनिवार हो रहा है. जिससे यह शनि अमावस्या विशेष फल देगी। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करने का विधान है। पितरों के लिए प्रसाद और दान आदि का विशेष महत्व है। मेरठ स्थित शनिदेव के मंदिर में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और पूजा पाठ करेंगे

हनुमान जी की पूजा

इस दिन शिवलिंग पर रुदाभिषेक करने से रोगों से मुक्ति पाने में विशेष लाभ होता है। ज्योतिषी राहुल अग्रवाल ने बताया कि शनि शांति के लिए रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।


यह भी जानिए

आपको बता दें कि इसे शनि अमावस्या या शनिचरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करने का विधान है। शनि अमावस्या के दिन जप, तपस्या, ध्यान, दान आदि करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अमावस्या के दिन नमक से संबंधित उपाय करने से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है।

ये उपाय भी करें

शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।

शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल का भोग लगाएं। इससे कुंडली से आधा-आधा, ढैया से छुटकारा मिलेगा।

शनि अमावस्या के दिन मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे सुख-समृद्धि आएगी।

पितरों को जल चढ़ाने के साथ-साथ अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *