30 साल बाद कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं ‘शनि देव’, भर सकती है इन दो राशियों की तिजोरी
शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है, अब यह कुंभ राशि में आने वाला है। शनि के राशि परिवर्तन से इन दोनों राशियों की आय में वृद्धि हो सकती है।

शनि की राशि बदलने वाली है। शनि अब मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। कुंभ को शनि की राशि भी माना जाता है। यहां बैठे शनि कुछ राशियों के लिए लाभ तो कुछ के लिए हानि ला रहे हैं।

ज्योतिष के अनुसार शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। इस तरह इन्हें अपनी राशि पूरी करने में 30 साल का समय लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है और 29 अप्रैल 2022 से यह कुंभ राशि में गोचर करना शुरू कर देगा।
शनि साढ़े साती और ढैया
अप्रैल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन करते ही मीन राशि के जातक इसकी चपेट में आ जाएंगे। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि ढैया से मुक्ति मिलेगी तो कर्क और वृश्चिक राशि के जातक इसकी चपेट में आ जाएंगे। जानिए शनि के राशि परिवर्तन का इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
वृष राशि- इस राशि के लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा. करियर में जबरदस्त तरक्की हो सकती है। वेतन में अच्छी वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। आपको लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी। कारोबारियों के लिए भी यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर राशि वालों को इस सप्ताह पुराने विवादों को निपटाने में सफलता मिल सकती है
कन्या (Virgo)- इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों की आय में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है. नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है।
धनु (Sagittarius)- शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, क्योंकि शनि की साढ़े साती आपसे दूर हो जाएगी। जिससे आपको अपने करियर में काफी तरक्की देखने को मिलेगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है।