बॉलीवुड

शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस शाही होटल में देंगे रिसेप्शन, पढ़ें ताजा जानकारी

Mumbai: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों को लेकर आय दिन नई खबर आ रही है। अब खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बाद बॉलीवुड के लोगों के लिए मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी है। इसमें करण जौहर, ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे बड़े कलाकार आते नजर आएंगे।


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने यह भी तय किया है कि उनकी शादी का रिसेप्शन मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में ही होगा जो 17 अप्रैल को होने की पूरी संभावना है। इसके बाद दोनों एक बार फ़िर से अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के रिसेप्शन के लिए इसे बुक करने ख़ुद ताजमहल पैलेस गए थे ओर चीजो को परखा था।

रणबीर कपूर अपने खास दोस्तों के लिए बैचलर पार्टी भी होस्ट कर रहे हैं

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणबीर कपूर अपने खास दोस्तों के लिए एक बैचलर पार्टी भी होस्ट कर रहे हैं। यह पार्टी 16 अप्रैल को होने की पूरी संभावना है। इसमें 50 लोगों को बस आमंत्रित किया गया है। दोनों शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर और आलिया की जोड़ी को सभी लोग काफी पसंद भी किया जाता है।


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक कर दिया ह था। दोनों जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर भी आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *