बॉलीवुड

ओवरसाइज़ आउटफिट में नज़र आईं बिपाशा बसु, क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट!

बिपाशा बसु ओवरसाइज आउटफिट में नजर आईं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं।

बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन अब जल्द ही वह बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। बुधवार को यह कपल फैमिली डिनर पर निकला था। इस दौरान बिपाशा बसु ओवरसाइज आउटफिट में नजर आईं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं।


इस दौरान बिपाशा ने ब्लू कलर की लूज ड्रेस पहनी हुई थी। इस ओवरसाइज ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और पति के साथ पोज दे रही थीं। लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी है.

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ महीनों से ऐसे ही ढीले-ढाले कपड़े पहने हैं ताकि पेट दिखाई न दे.’


हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में आई हैं। जब बिपाशा और करण 2019 में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए, तो अभिनेत्री के लुक ने उनकी गर्भावस्था की अफवाहों को हवा दी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को बंगाली रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *