खबरे

बॉलीवुड के इन सितारों का दिल बहुत कम उम्र की लड़कियों पर आया, किसी में 25 साल तो किसी में 14 साल की उम्र का फासला

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इसी महीने 21 फरवरी को शादी करेंगे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं।


दोनों की उम्र में 7 साल का फासला है। शिबानी जहां 41 साल की हैं, वहीं फरहान 48 साल के हैं। वैसे फरहान से पहले बॉलीवुड के और भी कई सितारे हैं जो अपने से काफी छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं या शादी कर चुके हैं।

55 साल के अभिनेता मिलिंद सोमन ने 21 अप्रैल 2017 को खुद से 25 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी की। यह मिलिंद की दूसरी शादी थी। उन्होंने जुलाई 2006 में फ्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जम्पानोई से शादी की। हालांकि, तीन साल साथ रहने के बाद, 2009 में दोनों का तलाक हो गया। मिलिंद ने अंकिता को लगभग डेढ़ साल तक डेट किया। अंकिता से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी।

सैफ ने खुद से 10 साल छोटी करीना से 2012 में कोर्ट मैरिज की थी। करीना जहान 41 साल की हो गई हैं। वहीं सैफ 51 साल के हो गए हैं। एक इंटरव्यू में सैफ-करीना ने उम्र के फासले पर कहा था कि उन्हें परवाह नहीं है क्योंकि उनकी बॉन्डिंग मजबूत है। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

क्या आप जानते हैं 39 साल के शाहिद पत्नी मीरा से 14 साल बड़े हैं। जी हां, मीरा 25 साल की हैं। दोनों ने 2015 में अरेंज मैरिज की थी। अब दोनों दो बच्चों मीशा और ज़ैन के पेरेंट्स बन गए हैं। 38 साल के रणबीर कपूर 10 साल छोटी आलिया भट्ट को डेट करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने पहली बार सोनम कपूर की शादी में साथ में शिरकत कर सबको चौंका दिया. इसके बाद अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आ गए।

38 साल के रणबीर कपूर 10 साल छोटी आलिया भट्ट को डेट करने को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने पहली बार सोनम कपूर की शादी में साथ में शिरकत कर सबको चौंका दिया. इसके बाद अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *