शनि अस्त 2022: शनि अस्त हो चुका है, इन 3 राशियों के लोग एक महीने तक रहें बेहद सतर्क, जानिए मेष से मीन राशि की स्थिति
सूर्य का पुत्र शनि 22 जनवरी 2022 को अस्त हो गया है और 24 फरवरी 2022 को उदय होगा। शनि पूरे 33 दिन अस्त होने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह अस्त होता है तो वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है।

ज्योतिषियों के अनुसार कन्या, तुला और धनु राशि के जातकों पर शनि अस्त का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव-

मेष- शनि आपके दसवें यानि कर्म भाव में विराजमान है। शनि के अस्त होने से आपके काम की गति में कमी आएगी। इस राशि के लोगों को अपना काम धैर्य और लगन से करना चाहिए।
वृष- शनि देव आपके नवम भाव में विराजमान हैं। इस भाव में सूर्य, बुध और राहु भी हैं। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कार्यों की गति पर ब्रेक रहेगा, हालांकि सभी कार्य पूरे होंगे। अनजान लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन- आपकी राशि के अष्टम भाव में शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध खराब न करें। करियर में लाभ होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के सप्तम भाव में शनि विराजमान है। शनि की स्थिति आपके व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों को लाभ की हानि हो सकती है।
सिंह- सिंह राशि के छठे भाव में शनि विराजमान है। तो इसका आप पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।
कन्या- शनि आपके पंचम भाव में विराजमान है। आपकी योजना खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, आपको धैर्य के साथ काम करते रहने की जरूरत है।
तुला- तुला राशि के लोगों के चतुर्थ भाव में शनि का गोचर है। जिससे परिवार में कलह बढ़ सकती है। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
141 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे कर्म देवता शनि देव, इन 4 राशियों के लिए कठिन समय
वृश्चिक- शनि आपके तीसरे भाव में विराजमान है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत पर ध्यान दें।
धनु- शनि आपके दूसरे भाव में विराजमान है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। वाहन खरीदने के लिए अभी सबसे अच्छा समय नहीं है।
मकर-शनि इस समय आपकी राशि में विराजमान है। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। अभी आर्थिक निर्णय लेने से बचें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों पर शनि की अस्त होने का विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालांकि व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी बड़ा फैसला बड़ों की सलाह के बाद ही लें।
मीन राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।