बॉलीवुड

‘विराट’ के ‘जीजा’ पुलकित गर्लफ्रेंड के साथ परिणय सूत्र में बंधे, ”फेम यश पंडित की दुल्हनिया भी दिखीं खूबसूरत”

मुंबई: विराट के चर्चित टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में जीजू पुलकित की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश पंडित ने 22 जनवरी को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा के साथ सात फेरे लिए. इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.


लुक की बात करें तो ऑफ व्हाइट शेरवानी में यश पंडित बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यश पंडित ने इस लुक को लाल पगड़ी और दोशला के साथ टीमअप किया था। वहीं उनकी दुल्हन महिमा रेड कपल में बेहद क्यूट लग रही हैं.

मेहंदी हाथ, लाल चूड़ियां, मांग टीका दुल्हन बनी महिमा के लुक में चार चांद लगा रही हैं। यश पंडित और महिमा मिश्रा की शादी के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में इस कपल को बधाई दे रहे हैं.

शादी से पहले की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत एक पारिवारिक मामला था और यह उनके घरों पर हुआ। यश और महिमा ने 8 दिसंबर, 2021 को अपने गृहनगर कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सगाई की।

‘गम है किसी के प्यार में’ फेम यश पंडित पहली बार महिमा से जनवरी 2015 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। महिमा इंडस्ट्री से नहीं हैं। उन्होंने फाइनेंस में MBA किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *