खबरे

18वीं एनिवर्सरी के 2 महीने बाद राहें जुदा ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष की, एक्टर बोले- खुद को समझने के लिए वक्त चाहिए

साउथ के एक्टर धनुष और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें 18 साल बाद जुदा हो गई हैं। दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रिश्ता टूटने की जानकारी दी। धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा –
हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

धनुष ने ट्विटर पर ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी दी।
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर इसी तरह का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है…सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!


2004 में साथ लिए थे 7 फेरे
धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इन फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।

3 महीने में फैंस को दूसरा झटका
इससे पहले 2 अक्टूबर को साउथ की एक और हिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने भी तलाक का फैसला किया था। 6 अक्टूबर 2021 को ही सामंथा और नागा चैतन्य की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए। 3 महीने के भीतर धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से फैंस को फिर से बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *