राशिफल

मकर संक्रांति 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा है त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों को बरतनी होंगी सावधानी

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो वह सभी 12 राशियों के लोगों को प्रभावित करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन त्रिग्रही योग बनने जा रहा है, जिसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा.

मकर संक्रांति के दिन शनि की मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. शनि ग्रह पहले से ही मकर राशि में स्थित है, 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में आ चुका है और उसके बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में गोचर करेगा। शनि, सूर्य और बुध की मकर राशि में युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जो शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि शनि और सूर्य एक दूसरे के शत्रु हैं। ऐसे में 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानिए उन राशियों के बारे में…

कन्या: इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। पेट और फेफड़ों से संबंधित परेशानियां परेशान कर सकती हैं। किसी संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान पक्ष से तनाव हो सकता है। योग का यह समय विद्यार्थियों के जीवन में उथल-पुथल पैदा कर सकता है। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई से भटकेगा।

वृष राशि: नवम भाव में सूर्य की उपस्थिति परिवार के सुख-शांति पर ग्रहण लगाएगी। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। वृष राशि का स्वामी शुक्र है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही इस दौरान आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।


मिथुन: अष्टम भाव में सूर्य और शनि की उपस्थिति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। मिथुन राशि पर बुध का शासन है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह की शत्रुता शनि देव से है। इसलिए जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आप नौकरी भी बदल सकते हैं। किसी संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु : यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। परिवार में तनाव का माहौल आपको परेशान करता रहेगा। इस दौरान आपके संचित धन में भी कमी आएगी। पेट या ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप शनि और सूर्य ग्रह से संबंधित कोई व्यापार करते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *