अभिमन्यु की एक गलती और अक्षरा के साथ होगा कुछ ऐसा? जानिए अब YRKKH में कौन सा ट्विस्ट आएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। अभिमन्यु की एक गलती अक्षरा को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा है. अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्राएंगल दर्शकों को खूब लुभा रहा है.ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि अक्षरा आरोही को मनाने के लिए उसका पीछा करती है। आरोही का पीछा करने के बाद अक्षरा का एक्सीडेंट हो जाता है। इस सड़क हादसे से अक्षरा की हालत काफी नाजुक हो गई है. वहीं अक्षरा का केस अभिमन्यु के पास आता है। जैसे ही अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा का एक्सीडेंट हो गया है और उसका ऑपरेशन करना है, वह डर जाता है।
अभिमन्यु की एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
अभिमन्यु डर के कारण अक्षरा का ऑपरेशन नहीं कर पाता है। तभी महिमा आती है और उसे प्रेरित करती है और अक्षरा पर ऑपरेशन करने के लिए कहती है। अब इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि ऑपरेशन करते समय अभिमन्यु को पता चलता है कि अगर ऑपरेशन के दौरान अक्षरा की वोकल कॉर्ड्स को थोड़ा भी नुकसान होता है तो अक्षरा की आवाज खराब हो सकती है। अब यह देखना होगा। अभिमन्यु की गलती की वजह से क्या खो जाएगी अक्षरा की आवाज़?
हादसे में नायरा और सीरत की भी मौत हो गई। इसलिए दादी नहीं चाहती कि अक्षरा के साथ नायरा और सीरत का इतिहास दोहराया जाए। दादी बहुत डरी हुई है और चाहती है कि अक्षरा सकुशल घर लौट आए। इसलिए दादी मां भगवान से प्रार्थना करती हैं।