बॉलीवुड

Divyanka Tripathi के साथ बाथरुम में रोमांस करते हुऐ लाल हुए Vivek Dahiya, फैंस बोले ‘कुण्डी तो लगा लेते’

एक शादी को खुशहाल शादी में बदलने में काफी मेहनत लगती है। इतना ही नहीं शादी के बाद प्यार की चिंगारी को जिंदा रखने के लिए हर छोटे से बड़े पल को अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करना जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि शादी के कई साल बाद भी टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट है. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बाथरूम में एक साथ रोमांस करते नजर आए। इन तस्वीरों के जरिए दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया को जमकर चिढ़ाती नजर आईं।

कैमरा देखकर शरमा गए विवेक दहिया


कैमरा देखकर विवेक दहिया शर्म से लाल हो गए। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की इस तस्वीर को देखकर फैंस इस टीवी कपल को दरवाजा बंद करने की सलाह दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन खूबसूरत तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को फैंस कह रहे हैं ये


आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों दुबई में समय बिता रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस बार अपना नया साल दुबई में मनाने जा रहे हैं। तस्वीरों को देख फैंस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को परफेक्ट कपल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *