खबरे

Dharmendra ने शेयर की रसोइए की बेटी की फोटो, लोग बोले- इसलिए आपको लोग खूबसूरत इंसान कहते है

मुंबई। बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 86 साल की उम्र में भी धर्मेन्द्र आए दिन अपने फॉर्महाउस से जुड़ी फोटो और वीडियोज शेयर करते हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने फॉर्महाउस में काम करने वाले कुक की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा- अदिति! मेरी प्यारी गुड़िया, मेरे फार्महाउस पर मेरे कुक की बेटी। इस फोटो में अदिति फार्महाउस के पास ही बनी एक खूबसूरत जगह पर खड़े होकर पोज दे रही हैं। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


धर्मेंद्र (Dharmendra) के फैन ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें अदिति धर्मेंद्र के साथ मिलकर खेतों में काम करती दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने लिखा- आपका और अदिति का वीडियो जो लॉकडाउन के वक्त का है। आपने अपने फार्महाउस में छठ पूजा का इंतजाम किया था लॉकडाउन में अपने बिहारी मजदूर भाइयों के लिए। आपने लॉकडाउन में भरपूर ख्याल रखा अपने घर के मेंबर्स की तरह। एक और शख्स ने लिखा- पूरी दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान ऐसे ही नहीं कहा जाता आपको। आपकी यही दरियादिली की वजह से सब लोग आपको उतना ही चाहते हैं लव यू सो मच गुरुदेव।

पूरी दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान ऐसे ही नहीं कहा जाता आपको आप की यही दरियादिली की वजह से सब लोग आपको उतना ही चाहते हैं लव यू सो मच गुरुदेव

कुछ दिनों पहले ही धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो खेत में काम कर रहे मजदूरों से बात करते हुए कहते हैं- प्याज लगा दो, इसके इसके बाद आलू लगाएंगे। आप सभी को प्यार, ऐसे ही दिल लगाके काम करते रहो। इस दौरान धर्मेन्द्र अपनी गाड़ी में बैठे नजर आते हैं। वो कहते हैं- दोस्तों प्याज लगा रहा हूं। इसके बाद आलू, फिर बहुत कुछ करूंगा। मैं यहां 6 महीने बाद आया हूं तो सब काम करवा रहा हूं। धर्मेन्द्र के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे। एक शख्स ने कहा था- आपको इस तरह देखकर हिम्मत आ जाती है। आप हमेशा की तरह अब भी बेहद एनर्जेटिक हैं।

लोनावाला में स्थित है धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस :

बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) का ये फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला है। वे अपने फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित है। उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *