Dhoni के घर आया एक ओर नन्हा मेहमान, वाइफ Sakshi ने खुद ट्वीट कर किया खुलासा
बाइक्स, कार ओर अन्य गाडियों के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जानवरों के प्रति प्यार तो कभी भी किसी से भी छिपा नहीं है। धोनी अक्सर अपने घर के पालतू जानवरों के साथ आए दिन नजर आते हैं। पर अब धोनी के घर एक ओर मेहमान आ गया है। जिसकी जानकारी खुद साक्षी (Sakshi Dhoni) ने ट्वीट करके दी है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर(Share) किया है। जिसमें एक काला रंग का छोटा घोड़ा साफ दिखाई दे रहा है।

साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा, “स्वागत है घर मे चेतक। जब आप लिली से मिले, तो आपने उससे एक सच्चे सज्जन की तरह व्यवहार किया। आपका हमारे परिवार में हंसी के साथ स्वागत किया जा रहा है।”

2008 में धोनी ने संभाली टीम की कमान

महेंद्र सिंह धोनी का पहला टेस्ट शतक उनके लिए महज एक कदम था। उन्होंने 2008 में टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में पदभार संभाला। टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान धोनी ने 60 मैचों में 27 जीत हासिल की। वह ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय कप्तान थे।
तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान
200 एकदिवसीय मैचों में ‘मेन इन ब्लू’ का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान धोनी ने 2007 में उद्घाटन टी 20 विश्व कप में एक युवा टीम की कप्तानी की और खिताब जीता। 2011 में, भारत ने उनकी कप्तानी में 50 ओवर का विश्व कप जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले खेल के इतिहास में एकमात्र कप्तान हैं।