Kajol ने सुनील शेट्टी के बेटे Ahan (अहान) को कहा Gadha (गधा), अहान ने दिया ऐसा रिएक्शन
सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। सुनील ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में उनके बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प रिलीज हुई है। इस फिल्म से उनके बेटे अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी नजर आई हैं.

वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले इस फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी भी नजर आए, लेकिन केएल राहुल ने उनकी सबसे ज्यादा खिंचाई की थी। इस दौरान केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ नजर आए तो वहीं अहान शेट्टी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए.

इस ग्रैंड स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं इस ग्रैंड स्क्रीनिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी शामिल हुईं। वहीं अब काजोल का अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी से कह रही हैं कि ”अबे ले ले गधा”. दरअसल, अहान सेल्फी लेते वक्त फोटो की जगह बूमरैंग मोड को सेलेक्ट करते हैं। ये पूरा मजेदार वाकया उस वक्त का है जब अहान शेट्टी अपनी मां माना शेट्टी और काजोल के साथ सेल्फी ले रहे थे. लेकिन सेल्फी लेने में उन्हें काफी वक्त लग गया, जिस पर काजोल ने भी मजाक किया और मजाकिया अंदाज में यह बात कही। काजोल के इस फनी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

बता दें, फिल्म तड़प साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म आरएक्स100 की रीमेक है। फिल्म को खूब पसंद किया गया था और सुपरहिट रही थी, वहीं अब ‘तड़प’ से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म तड़प लोगों पर खासा असर छोड़ रही है और इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.