राशिफल

शनि अपनी राशि कुंभ में करेंगे पूरे 30 साल बाद प्रवेश, कुछ राशियों को बनायेगी धनवान

शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। इस तरह इन्हें अपनी राशि पूरी करने में 30 साल का समय लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है और 29 अप्रैल 2022 से यह कुंभ राशि में गोचर करना शुरू कर देगा। शनि का कुम्भ राशि में गोचर कई राशियों के लिए खास साबित होगा तो कुछ के लिए परेशानी बढ़ा देगा। 2022 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि के जातक इसकी चपेट में आ जाएंगे। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि ढैया से मुक्ति मिलेगी तो कर्क और वृश्चिक राशि के जातक इसकी चपेट में आ जाएंगे। यहां जानिए किन राशियों को शनि के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मेष: इस राशि के लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की हो सकती है। वेतन में अच्छी वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए भी यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।


सिंह (Leo) : इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा।


कन्या (Virgo) : इस राशि के लोगों की आय में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius) : शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, क्योंकि शनि की साढ़े साती आपसे दूर हो जाएगी। जिससे आपको अपने करियर में काफी तरक्की देखने को मिलेगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल अनुमानों और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि किसी भी प्रकार का विश्वास जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *