‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ की नायरा ने दिवाली पर दिखाया अपना ब्राइडल अवतार, जल्द लेंगी सात फेरे?

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की बदौलत अब घर-घर में जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है और इस समय वो दुबई में धमाल मचा रही हैं। शिवांगी जोशी इस समय सोशल मीडिया पर लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। शिवांगी जोशी अपनी खास दोस्त और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट नेहा आद्विक महाजन के साथ यहां पर हैं। दिवाली के खास मौके पर सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का नया वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई हैं।


वायरल हो रहा है शिवांगी का वीडियो

सोशल मीडिया पर अब शिवांगी जोशी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के एक मशहूर डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई दिख रही हैं। शिवांगी जोशी का ये ब्राइडल अवतार वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

होने लगे शादी के चर्चे


इस वीडियो के सामने आते ही अब सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की शादी के चर्चे होने लगे हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शिवांगी जोशी जल्द ही अपना घर बसाने वाली हैं। इस बात को हवा इस वजह से भी मिल रही है क्योंकि शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता…’ जैसे बड़े शो को छोड़ दिया है।

टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं शिवांगी

शिवांगी जोशी की गिनती टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में होती है। सोशल मीडिया पर भी शिवांगी जोशी की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही शिवांगी को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि बिग बॉस 15 के मेकर्स ने शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को शो में बुलाने के लिए कुल 4 करोड़ का ऑफर दिया था और इस खबर ने कई लोगों को हैरत में भी डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *