Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन कलाकारों की एंट्री से बढ़ गई शो की इतनी ज्यादा टीआरपी, मेकर्स हो गए मालामाल
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हाल ही में 12 साल का लम्बा लीप लाया गया है। कहानी में आने वाले नए ट्विस्ट के चलते मेकर्स को खूब ज्यादा फायदा हुआ है। लीप के बाद इस सीरियल में कई नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। इन कलाकारों की एंट्री से शो की रेटिंग में जबरदस्त उछाल भी दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि इस शो में किन-किन कलाकारों की एंट्री हुई है?

सीरियल में करिश्मा सावंत का किरदार काफी दमदार है। वो सीरत की बेटी आरोही का रोल भी प्ले कर रही हैं। आरोही और अक्षरा में 36 का आंकड़ा भी है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में प्रणाली राठौर ने कार्तिक और नायरा की बेटी अक्षरा बनकर एंट्री भी मारी है। इससे पहले प्रणाली को कई और शोज में भी देखा जा चुका है।

हर्षद चोपड़ा इस सीरियल में लीड रोल अदा कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम अभिमन्यु ही है। अभिमन्यु पेशे से डॉक्टर है। स्वभाव से वो काफी स्वाभिमानी है।
इस सीरियल में मयंक अरोड़ा की एंट्री कार्तिक और नायरा के बेटे कायरव के तौर पर ही हुई है। कायरव अपनी बहन अक्षरा पर खूब जान छिड़कता है।
विनय जैन इस सीरियल में अभिमन्यु के पिता का रोल अदा कर रहे हैं। विनय का किरदार काफी गुस्सैल भरा स्वभाव के शख्स का है।
अभिमन्यु के किरदार की एंट्री के साथ ही इस सीरियल में एक नए परिवार की कहानी भी शुरू हो चुकी है। एक्ट्रेस अमी त्रिवेदी इस सीरियल में अभिमन्यु की मां का रोल अदा कर रही हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सीरियल ‘उतरन’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रगति मेहरा ने भी एंट्री ली है। प्रगति इस शो में अभिमन्यु की आंटी के रोल में नजर आ रही हैं।
शरण आनंदानी इस सीरियल में कायरव और अक्षरा के कजिन वंश का रोल प्ले कर रहे हैं। स्वभाव से वंश काफी चुलबुला है।