बॉलीवुड

अनुष्का शेट्टी और प्रभास दोनों ही 40 के होने पर भी अब तक है कुंवारे, कभी प्रभास ने खुद जाकर रुकवा दी थी अनुष्का की शादी, जाने पूरी कहानी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आज कई ऐसे कलाकार मौजूद है जिनकी लोकप्रियता बॉलीवुड सितारों से भी काफी ज्यादा है। इन्ही  कलाकारों में से एक है साउथ इंडस्ट्री के  सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता प्रभास जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से  न केवल  साउथ इंडस्ट्री में  बल्कि पूरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। 42 साल के प्रभास वर्तमान समय में फिल्म इंडस्ट्री के  सबसे ज्यादा सफल और काफी लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं|


गौरतलब है कि, बीते 23 अक्टूबर 2021 को अभिनेता प्रभास ने अपना 42 वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है | अभिनेता प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर साल 1979 चेन्नई में ही हुआ था। हम जिस अभिनेता को प्रभास के नाम से जानते हैं उनका पूरा नाम उप्पलापति वेँकटा सूर्यनारायण प्रभास राजू ही है|

अभिनेता प्रभास ने  वैसे तो कई सारी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम भी किया है। लेकिन  अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी सबसे ज्यादा सुपरहिट ही रही है। इन दोनों की जोड़ी बाहुबली फिल्म में भी काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी। दोनों ने ही इस फिल्म में अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना ही लिया था| बता दे जिस तरह से रील लाइफ में  प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को दर्शकों ने इतना ज्यादा प्यार दिया था। ठीक वैसे ही  रियल लाइफ में भी प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वही जहां प्रभास ने अभी तक शादी तो नहीं की है वही अनुष्का शेट्टी भी अब तक कुंवारी ही है। इन दोनों को अक्सर ही एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है। हालांकि यह दोनों रिलेशनशिप में तो है या नहीं इस बारे में कुछ कहा भी नहीं जा सकता |

वही अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक  दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त ही मानते हैं। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए इन दोनों ने यह भी कहा था कि हमारे बीच सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है। उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। लेकिन  क्या आप जानते हैं की  एक बार  अभिनेता प्रभास ने खुद अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवा दी थी और इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे|

दरअसल साल 2015 में जब बाहुबली की शूटिंग चल ही रही थी उसी वक्त अनुष्का शेट्टी की शादी भी होने वाली थी। उस दौरान अनुष्का शेट्टी की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल ही रही थी। लेकिन उस वक्त प्रभास ये नहीं चाहते थे, कि अनुष्का शेट्टी की शादी हो। इसी वजह से उन्होंने अनुष्का शेट्टी से यह कहा था कि वो अभी शादी न करें बल्कि अपना पूरा फोकस बाहुबली फिल्म पर ही लगाये |वही  प्रभास की बात मानकर अनुष्का शेट्टी ने भी  शादी करने का अपना फैसला बदल लिया और उन्होंने 5 साल के लिए  अपनी वेडिंग प्लान को भी टाल दिया था| अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवाने के बाद प्रभास और अनुष्का के लव अफेयर के किस्से काफी ज्यादा मशहूर भी हुए थे। हालांकि इन दोनों ही सितारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। दोनों का यही कहना है की दोनों के बीच केवल दोस्ती का ही रिश्ता है। उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *