बॉलीवुड

Divyanka Tripathi ने करवा चौथ पर पति से मांगा ऐसा गिफ्ट, विवेक की चारों तरफ हो रही तारीफ

मुंबई। टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi हाल में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 11 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतती देखी गईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस का मनोरंजन करती देखी जाती हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर दिव्यांका ने पति Vivek Dahiya के लिए व्रत रखा और गिफ्ट में ऐसी चीज मांग ली। जिसकी चर्चा अब चारों तरफ हो रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपन Divyanka Tripathi Instagram पर एक बेहद खूबसूरत पिक्चर पोस्ट भी की है। जिसमें वो सुर्ख लाल जोड़े में सजी पति विवेक दहिया को चलनी के जरिए निहारती हुई देखी जा रही हैं। इस दौरान कपल ने मिलकर हाथ में पूजा की थाली भी पकड़ी हुई है। वहीं दोनों के चेहरे की मुस्कान ने फोटो पर तो ओर चार चांद लगा दिया है। विवेक भी व्हाइट कलर के कुर्ते-पजामे में बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं।

दिव्यांका को पोस्ट वायरल होते ही उनका इस तस्वीर को दिया कैप्शन भी खूब ज्यादा सुर्खियों में भी आ गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है,’मेरा करवा चौथ गिफ्ट? आप ही हैं विवेक दहिया। मुझे किसी डायमंड की जरूरत बिल्कुल नहीं है, बस आप हमेशा मेरे साथ रहिए’। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 5 लाख 37 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

कपल की इस क्यूट पिक्चर पर फैंस ने जमकर तारीफों की बौछार कर दी है। एक यूजर ने तो लिखा,’मेरे लव बर्ड्स आप दोनों हमेशा ऐसे ही रहें।’ वहीं, दूसरे यूजर्स लिखते हैं,’Awww’ इसके साथ ही बाकी फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट वाला इमोजी भी बनाते देखे गए हैं। बता दें कि, विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर ही हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती चली गई और आखिरकार कपल ने 8 जुलाई 2016 को शादी भी कर ली। ये जोड़ी अक्सर अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आय दिन साझा करते देखे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *