Bollywood सेलेब्स ने मनाया अपने ही अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखे कुछ Unseen फोटोज
करवा चौथ का त्योहार हो और बॉलीवुड सेलेब्स बन ठन कर ना निकले ऐसा तो कभी हो ही नही सकता। हर साल की तरह इस बार भी टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवा चौथ की धूम देखने ही लायक थी। हर किसी ने इस त्योहार को अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही यामी गौतम के लुक ने जहां एक बार सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया तो वहीं शिल्पा शेट्टी और सोनाली बेंद्रे अपना करवा लुक से कहर मचाती हुई दिखाई दी। तो नजर डालें सेलेब्स के जबरदस्त लुक पर।

यामी ने अपनी करवा चौथ लुक की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह भारतीय पारंपरिक साड़ी स्टाइल में नजर आई। माथे पर लाल बिंदी, रेड लिपस्टिक और मंगलसूत्र उनकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा रहा था।
हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के करवा लुक में कोई भी कमी नजर नहीं आई। रेड एथनिक लुक में मुस्कुराती हुई शिल्पा को देख कोई भी उनका दिवाना ही हो जाए।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस खास मौके पर पिंक कलर के शरारा और शाॅर्ट कुर्ते में नजर आई। इस दौरान उन्होंने हाथों में पूजा की थाली और छलनी भी ले रखी थी।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी पत्नी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें गिन्नी लाल रंग का सूट सलवार पहने हुई नजर आई। दुल्हन की तरह सजी-धजी गिन्नी काफी खूबसूरत भी दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी बेहद खूबसूरत फोटोज social media में शेयर की हैं। इन फोटोज में वो पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं।
इस लिस्ट में नई नवेली दुल्हन दिशा परमार भी कैसे पीछे रह सकती है। उन्होंने अपने पहले करवा चौथ पर सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनीं हुई। इसके साथ ही डीप नेक ब्लाउज, कान में बड़े बड़े झुमके और बन उन पर काफी सूट भी कर रहा था।
इस मौके पर गुजरे जमाने की काफी बड़ी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी किसी से भी कम नहीं लग रही थी। वे अपनी बहू शाजा मोरानी संग पूजा की थाली लिए नजर आईं।