बॉलीवुड

रणवीर सिंह बिल्कुल दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं, अब तो नाम भी कर चुके हैं फाइनल

बॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अब अपने टेलीविजन डेब्यू के लिए भी अपनी कमर कस चुके हैं। रणवीर सिंह रियलिटी क्विज शो के होस्ट के रूप में अपना टेलीविजन डेब्यू बहुत जल्द करने वाले हैं। आज (शनिवार) रात से इस शो का प्रसारण भी होने वाला है। इसी बीच रणवीर सिंह इस शो के प्रमोशन में भी लगातार जुटे हुए भी हैं। हाल ही में रणवीर ने इस शो के लिए एक प्रमोशनल वीडियो भी रिकॉर्ड किया है जिसमें वो अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने टीवी डेब्यू का एक प्रमोशनल वीडियो शूट भी किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह कुछ सालों में पिता बनने की बात भी कर रहे हैं। रणवीर ने यहां तक कह दिया कि वो चाहते है कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण जैसी ही क्यूट हो। रणवीर ने तो अपनी बेटी का नाम भी अब फाइनल कर लिया है। रणवीर सिंह के इस वीडियो को खूब ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।

इस वीडियो में रणवीर सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, जैसे कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी तो अब हो गई है और दो- तीन साल में बच्चे भी होंगे। भाई साहब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थीं ना, मैं कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस तो मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट भी बना रहा हूं नाम की। बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। इनके फैंस भी इनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने का बहुत जल्द इंतजार कर रहे हैं।

कई बार सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट्स की वजह से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने के कयास बहुत ज्यादा लगाए जा चुके हैं। हालांकि इस समय रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने- अपने काम में काफी व्यस्त हैं। बात करें रणवीर सिंह के टेलीविजन डेब्यू की तो अभिनेता कलर्स टीवी के रियलिटी शो द बिग पिक्चर शो में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं। ये शो एक अलग तरह का क्विज ही है। जिसमें रणवीर सिंह भाग लेने वाले प्रतिभागियों से सवाल करेंगे। ये शो हर शनिवार और रविवार को रात आट बजे से प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *