असोपा सेन ने रेड साड़ी में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, फैंस बोले- कब आएगा नन्हा मेहमान
टीवी एक्ट्रेस Charu Asopa और Rajeev Sen के घर जल्द ही नन्हां मेहमान आने वाला है। बीते दिनों एक्ट्रेस चारु में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इन दिनों चारु अपनी प्रेग्नेंसी को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीरें भी बहुत ही ज्यादा शेयर करती रहती हैं। हाल ही में चारु ने अपनी नई तस्वीर भी शेयर की हैं जिसमे वो साड़ी में बेबी बंप फ्लॉट करती हुई नजर आ रही है।

तस्वीरों में चारु ने रेड कलर की साड़ी भी पहनी है। हाथों में चूड़ियां, बिंदी, कानों में लॉन्ग ईयरिंग्स, हेयरबन में चारु खूबसूरत दिख रही हैं। इसी के साथ चारु ने मिनिमल मेकअप किया है। चारू की इस रेड साड़ी में उनका बेबी बंप साफ नजर आता है। बेबी बंप को हाथ लगाते हुए चारु ने पोज भी दिया है। खबरों की माने तो चारु अगले महीने यानी नवंबर में बच्चें को जन्म देगी।

आपको बता दें चारु असोपा (Charu Asopa) ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन से ही शादी की थी। दोनों की ग्रैंड वेडिंग भी हुई। दोनों ने तीन बार शादी भी की। पहले इनकी शादी गोवा में हुई, इसके बाद राजस्थानी रीति रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधे। साथ ही इनकी रजिस्टर्ड मैरिज भी हुई थी।

दोनों की शादी गोवा में बहुत ही धूम-धाम से हुई थी। राजस्थानी रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को सिर्फ 6 महीने तक ही डेट किया था जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। इस कपल की शादी राजस्थानी और बंगाली दोनो रीति रिवाजों के साथ हुई थी।

बता दें राजीव सेन ज्वैलरी के बिजनेसमैन हैं। तो वहीं चारु कई टीवी शोज में अब तक नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी जैसे बहुत सारे सीरियल में काम किया था। चारू के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी आदि में नजर आ चुकी हैं । वहीं राजीव सेन पेशे से मॉडल और जूलरी बिजनेसमैन भी हैं। राजीव अब बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाले है।