बॉलीवुड

Pregnancy में शूटिंग करना काजोल को पड़ा भारी, खोना पड़ा अपना बच्चा, जान भी जा सकती थी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी को फैंस बहुत जायदा पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में से एक भी हैं। बता दें कि शादी के बाद से दोनों का साथ करीब 22 सालों का भी हो गया है। वहीं एक दूजे के होने से पहले दोनों का लगभग पांच सालों तक अफ़ेयर भी चला था।

जानकारी के मुताबिक़, अजय और काजोल साल 1994 में पहली बार मिले भी थे और यह भी कहा जाता है कि फिल्म ‘हलचल’ के दौरान दोनों की बीच नजदीकियां बहुत बढ़ गई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे में घुलने-मिलने भी लगे और देखते ही देखते दोनों का प्रेम प्रसंग पांच साल तक चलता ही रहा। इसके बाद साल 1999 में दोनों ने सात फेर लेकर शादी भी कर ली थी।


शादी के बाद अजय और काजोल दो बच्चों के माता-पिता भी बने। कपल की एक बेटी और एक बेटा भी हैं। बड़ी बेटी है जिसका नाम न्यासा देवगन है वहीं छोटे बेटे का नाम युग देवगन है। यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दो बच्चों की मां बन चुकी काजोल मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं। उनकी जान पर बन आई थी। उन्होंने एवं अजय ने अपना बच्चा खो तक दिया था। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था।

काजोल से जुड़े जिस हादसे की हम आपसे बात कर रहे हैं वो सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से ही जुड़ा हुआ है। दरअसल जब काजोल गर्भवती थी तब वे इस फिल्म की शूटिंग में बहुत जायदा व्यस्त थीं। वे गर्भवती होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग तक करती रही। नतीजा यह रहा कि उन्हें अपना बच्चा खोना पड़ा। फिल्म की रिलीज के समय काजोल अस्पताल में भर्ती थीं।

बताया जाता है कि इस हादसे से काजोल की जान पे बन आई थी हालांकि गनीमत यह रही कि वे सुरक्षित तो रही। लेकिन अजय और काजोल अपना बच्चा खो चुके थे। बताया जाता है कि काजोल को एक बीमारी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें जल्द से जल्दऑपरेशन करवाने की भी सलाह दी थी। इसके बाद काजोल ने अपने काम से ब्रेक लिया और खुद को समय दिया। ऐसे में काजोल और अजय की ज़िंदगी में फिर से बहार आई।

काजोल और अजय देवगन ने इसके बाद साल 2003 में बेटी न्यासा देवगन का स्वागत किया। बता दें कि न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को मुंबई में ही हुआ था। बेटी के जन्म के बाद काजोल ने दोबारा हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *