सलमान की बहन को डेट करते करते भाभी मलाइका को दिल दे बैठे थे अर्जुन कपूर, जाने कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
अर्जुन कपूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। अर्जुन कपूर ने अपने शानदार अभिनय के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। अर्जुन कपूर युवा वर्ग में काफी चर्चित अभिनेता हैं। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था और यह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के अवसर पर हम उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म “इशकजादे” से की थी और इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहे हैं। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं फिलहाल अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं परंतु शायद ही किसी को इस बारे में पता होगा कि कभी अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को भी डेट चुके हैं।अर्जुन कपूर और अर्पिता में एक-दूसरे के करीब 2 साल तक डेट किया और इन दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी सलमान खान और परिवार को अच्छी तरह से थी। सलमान खान के परिवार को अर्जुन कपूर और अर्पिता के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी एतराज नहीं था और सभी को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती थी। बहुत से लोग हैं जिनको अर्पिता और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के बारे में जानकारी है।

वैसे अर्जुन कपूर और अर्पिता का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला और 2 साल के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अर्जुन कपूर और अर्पिता के ब्रेकअप की वजह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा थीं। वैसे ही इस खबर में कहां तक सच्चाई है, इसके बारे में बता पाना इतना आसान नहीं है। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की अदाओं पर अर्जुन कपूर पूरी तरह से फ़िदा हो गए थे, जिसकी वजह से वह अर्पिता से रिश्ता तोड़ अलग हो गए।

ऐसा भी बताया जाता है कि जब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में आए थे तो इसकी वजह से अर्पिता पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला था परंतु खान परिवार को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान और उनके परिवार वालों ने अर्जुन कपूर को मलाइका से दूर रहने की हिदायत भी दे दी थी। जब अर्जुन कपूर से अर्पिता का रिश्ता टूट गया तो बाद में अर्पिता ने आयुष शर्मा से विवाह कर लिया। अब अर्पिता दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। अर्पिता के पति आयुष शर्मा अब फिल्मों में सक्रिय हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में विवाह किया था। इन दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया और आखिर में विवाह के बंधन में बंध गए परंतु इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2016 में इन दोनों ने तलाक लेकर एक दूसरे से अपनी राहें अलग कर लीं। वैसे इन दोनों का तलाक 2017 में फाइनल हुआ था। इन दोनों का 18 साल का बेटा अपनी मां के साथ रहता है।

मौजूदा समय में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों एक साथ में वेकेशन पर जाते हैं और कई इवेंट्स में भी साथ नजर आते हैं। इन दोनों की एक-दूसरे के साथ की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।