Arvind Trivedi Death: रामायण के प्रसिद्द ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का कल अचानक निधन, bollywood सेलेब्स ने जताया शोक सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की दो तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया

मुंबई। फेमस सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले 82 साल के मशहूर एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। खबर है कि एक्टर लंबे समय से बहुत जायदा बीमार चल रहे थे और पिछली रात अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन भी हो गया। एक्टर की मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने ही की है। अरविंद के निधन पर उनके साथ काम कर चुके स्टार्स ने बहुत शोक जताया है।
https://twitter.com/LahriSunil/status/1445553566840594435
रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट किया- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’
https://twitter.com/arungovil12/status/1445580230786109446

सुनील लहरी ने दो तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया- ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे।

भगवान उनकी आत्मा को शांती दे…मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्ति।’

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा- ‘उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं…एक बहुत शानदार इंसान थे..’